जोकोविच यूनिसेफ के सद्भावना दूत नियुक्त

न्यूयार्क : विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को आज यूनिसेफ का सदभावना दूत नियुक्त किया गया और अपनी नयी भूमिका में वह बच्चों के अधिकार और विकास पर ध्यान देंगे. संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के एक समारोह में यहां 28 वर्षीय जोकोविच को यूनिसेफ का सद्भावना दूत बनाया गया. जोकोविच ने कहा कि […]
न्यूयार्क : विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को आज यूनिसेफ का सदभावना दूत नियुक्त किया गया और अपनी नयी भूमिका में वह बच्चों के अधिकार और विकास पर ध्यान देंगे. संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के एक समारोह में यहां 28 वर्षीय जोकोविच को यूनिसेफ का सद्भावना दूत बनाया गया.
जोकोविच ने कहा कि सदभावना दूत के रुप में वह बच्चों के अधिकारों की रक्षा में अपनी तरफ से मदद जारी रखेंगे. यूनिसेफ के उप कार्यकारी निदेशक योका ब्रांडेट ने कहा कि जोकोविच विश्व भर के बच्चों के लिये सच्चे चैंपियन है.
जोकोविच पहली बार 2011 में यूनिसेफ से जुड़े थे. तब उन्हें यूनिसेफ का सर्बिया में दूत नियुक्त किया गया था. इस स्टार टेनिस खिलाड़ी ने अब तक अपने कैरियर में 54 खिताब जीते हैं जिनमें नौ ग्रैंडस्लैम भी शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










