ePaper

सिनसिनाटी मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंची सानिया मिर्जा, पेस बाहर

Updated at : 22 Aug 2015 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
सिनसिनाटी मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंची सानिया मिर्जा, पेस बाहर

सिनसिनाटी : सानिया मिर्जा अपनी स्विस जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन टेनिस के सेमीफाइनल में पहुंच गयी जबकि लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना अपने- अपने जोड़ीदारों के साथ पुरुष युगल से बाहर हो गये. सानिया और हिंगिस की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने अमेरिकी वाइल्ड कार्डधारी क्रिस्टिना मशाले और कोको वांडेवेगे […]

विज्ञापन

सिनसिनाटी : सानिया मिर्जा अपनी स्विस जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन टेनिस के सेमीफाइनल में पहुंच गयी जबकि लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना अपने- अपने जोड़ीदारों के साथ पुरुष युगल से बाहर हो गये. सानिया और हिंगिस की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने अमेरिकी वाइल्ड कार्डधारी क्रिस्टिना मशाले और कोको वांडेवेगे को 6 – 4, 6 – 1 से हराकर अंतिम चार में जगह बनायी.

अब उनका सामना ताइपै की हाओ चिंग चान और युंग जान चान से होगा. एटीपी मास्टर्स टूर्नामेंट में पांचवीं वरीयता प्राप्त बोपन्ना और फ्लोरिन मर्जिया क्वार्टर फाइनल में इवान डोडिज और मार्सेलो मेलो की दूसरी वरीयता प्राप्त जोडी से 1 – 6, 6 – 1, 12 -14 से हार गयी. दूसरे क्वार्टर फाइनल में पेस और स्टानिस्लास वावरिंका को फेलिसियानो लोपेज और मैक्स मिरनी ने 3 – 6, 6 – 2, 14 – 12 से मात दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola