WBC : फाइनल में साइना नेहवाल स्पेन की खिलाड़ी कैरोलिना से 16-21, 19-21 से हारीं

Published at :16 Aug 2015 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
WBC : फाइनल में साइना नेहवाल स्पेन की खिलाड़ी कैरोलिना से 16-21, 19-21 से हारीं

01 : 55 PM : विश्‍व बैंडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में स्पेन की खिलाड़ी कैरोलिना ने भारतीय खिलाड़ी साइना नेहवाल को 16-21, 19-21 से हारा दिया है. हारकर भी साइना ने इतिहास रच दिया है. विश्‍व बैंडमिंटन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने वाली वह पहली भारतीय बन गयीं हैं. 01 : 50 PM :दूसरे गेम […]

विज्ञापन

01 : 55 PM : विश्‍व बैंडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में स्पेन की खिलाड़ी कैरोलिना ने भारतीय खिलाड़ी साइना नेहवाल को 16-21, 19-21 से हारा दिया है. हारकर भी साइना ने इतिहास रच दिया है. विश्‍व बैंडमिंटन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने वाली वह पहली भारतीय बन गयीं हैं.

01 : 50 PM :दूसरे गेम में साइना एक अंक से पिछड़ गयीं हैं. स्कोर 18-19

01 : 47 PM :स्पेन की कैरोलिना के खिलाफ भारतीय खिलाड़ी साइना नेहवाल 17-15 से आगे हो गयीं हैं.

01 : 43 PM :फिलहाल दूसरा गेम जारी है और साइना 16-14 से आगे चल रही हैं.

01: 40 PM :साइना पर स्पेन की कैरोलिना भारी पड़ रही है. दूसरे गेम का स्कोर- साइना 12-13 से पीछे हो गयीं हैं.

01 : 38 PM :फाइनल मुकाबला रोमांचक होता जा रहा है. कैरोलिना खेल में वापसी कर रही हैं. दूसरे गेम में साइना 12-11 से आगे है.

01 : 33 PM : साइना 10-5 से कैरोलिना से आगे निकल चुकीं हैं. दूसरे गेम में साइना ने शानदार वापसी की है.

01 : 25 PM : विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के फाइनल में साइना नेहवाल पहले सेट में कैरोलिना मारिन से 16-21 से हार गयीं हैं. ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल फाइनल में आल इंग्लैंड चैम्पियन, दुनिया की नंबर एक और गत चैम्पियन स्पेन की कैरोलिना मारिन के खिलाफ खेल रहीं हैं.

साइना ने सेमीफाइनल में इंडोनेशिया की दुनिया की 29 वें नंबर की खिलाडी लिंदावेनी फानेत्री को 21-17, 21-17 से हराकर फाइनल में जगह बनायी है.फाइनल मैच खेलने से पहले विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बनाने वाली पहली भारतीय बनने के बाद दिग्गज खिलाडी साइना नेहवाल ने कहा कि उन्होंने कभी फाइनल में जगह बनाने के बारे में नहीं सोचा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola