विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में हारीं पीवी सिंधू

जकार्ता : भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू विश्व चैंपियनशिप में पदकों की हैट्रिक पूरी करने में विफल रही जब आज यहां महिला एकल क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की सुंग जी ह्युन के हाथों शिकस्त के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गई.ग्यारहवीं वरीय सिंधू को एक घंटे और 22 मिनट चले मुकाबले में 17-21, 21-19, […]
जकार्ता : भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू विश्व चैंपियनशिप में पदकों की हैट्रिक पूरी करने में विफल रही जब आज यहां महिला एकल क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की सुंग जी ह्युन के हाथों शिकस्त के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गई.ग्यारहवीं वरीय सिंधू को एक घंटे और 22 मिनट चले मुकाबले में 17-21, 21-19, 16-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा.
इससे पहले सिंधू ने 2013 और 2014 की विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीते थे.हैदराबाद की इस भारतीय खिलाड़ी ने कल क्वार्टर फाइनल में चीन की ओलंपिक चैंपियन ली शुएरुई को हराकर उलटफेर करते हुए लगातार तीसरे पदक की उम्मीद जतायी थी.इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल अब भारत की पदक की एकमात्र उम्मीद है. वह आज क्वार्टर फाइनल में चीन की यिहान वैंग से भिडेंगी.
इससे पहले आज ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की महिला युगल जोड़ी को भी क्वार्टर फाइनल में नाओको फुकुमान और कुरुमी योनाओ की जापान की जोड़ी के खिलाफ 23-25, 14-21 से हार झेलनी पडी.ज्वाला और अश्विनी की 13वीं वरीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में रेइका काकीवा और मियुकी माएदा की जापान की जोड़ी को हराकर उलटफेर किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










