ePaper

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत जीते

Updated at : 11 Aug 2015 3:28 PM (IST)
विज्ञापन
विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत जीते

जकार्ता: दो बार की कांस्य पदक विजेता पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्रमश: महिला और पुरुष एकल वर्ग में आज यहां अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की. वर्ष 2013 और 2014 में इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाली 11वीं वरीय सिंधू ने बेहद कडे मुकाबले में डेनमार्क […]

विज्ञापन

जकार्ता: दो बार की कांस्य पदक विजेता पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्रमश: महिला और पुरुष एकल वर्ग में आज यहां अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की.

वर्ष 2013 और 2014 में इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाली 11वीं वरीय सिंधू ने बेहद कडे मुकाबले में डेनमार्क की लाइन जार्सफेल्ट को 11-21, 21-17, 21-16 से हराया.

दुनिया की 13वें नंबर की भारतीय खिलाड़ी सिंधू ने इस सत्र में अधिकांश समय चोट से उबरने में बिताया है और वह फार्म हासिल करने के लिए जूझ रही हैं. पहले दौर में बाई पाने वाली सिंधू प्री क्वार्टर फाइनल में ओलंपिक चैंपियन और दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी चीन की ली शुएरुई से भिडेंगी.

दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत को हालांकि ऑस्ट्रेलिया के माइकल फरिमन को सिर्फ 24 मिनट में 21-10, 21-13 से हराने में कोई परेशानी नहीं हुई. इंडिया ओपन चैंपियन श्रीकांत दूसरे दौर में चीनी ताइपे के सू जेन हाओ से भिड़ेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola