रांची रेज ने अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाडियों को बरकरार रखा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Aug 2015 1:48 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: गत चैम्पियन रांची रेज ने हाकी इंडिया लीग के अगले सत्र के लिये इंग्लैंड के कप्तान एशले जैकसन और पांच अन्य प्रमुख खिलाडियों को टीम में बरकरार रखा है. जैकसन के अलावा इंग्लैंड के बैरी मिडिलटन, भारतीय डिफेंडर बीरेंद्र लाकडा, कोथाजीत सिंह, मनप्रीत सिंह और आस्ट्रेलियाई डिफेंडर फगरुस कावानाग टीम में बने रहेंगे. […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: गत चैम्पियन रांची रेज ने हाकी इंडिया लीग के अगले सत्र के लिये इंग्लैंड के कप्तान एशले जैकसन और पांच अन्य प्रमुख खिलाडियों को टीम में बरकरार रखा है.
जैकसन के अलावा इंग्लैंड के बैरी मिडिलटन, भारतीय डिफेंडर बीरेंद्र लाकडा, कोथाजीत सिंह, मनप्रीत सिंह और आस्ट्रेलियाई डिफेंडर फगरुस कावानाग टीम में बने रहेंगे. जैकसन के 12 गोल की मदद से टीम ने इस साल खिताब जीता था. उन्होंने इस सत्र में सर्वाधिक गोल करके सबसे कीमती खिलाडी का पुरस्कार भी जीता. मिडिलटन ने चार गोल किये. रांची रेज ने कहा ,‘‘ जिन खिलाडियों को हमने टीम में बरकरार रखा है, उन्होंने हमारी खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई है.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










