रियो ओलंपिक 2016 का काउंटडाउन शुरु

रियो दि जिनेरियो : रियो ओलंपिक शुरु होने में अब पूरा एक साल बाकी रह गया है और अधिकारियों ने खेलप्रेमियों को तमाम अडचनों से उबरकर शानदार खेलों की सौगात देने का वादा किया है. रियो के मेयर एडुआर्डो पेस ने ओलंपिक पार्क में पत्रकारों से बातचीत में कहा , सारा निर्माण कार्य समय पर […]
रियो दि जिनेरियो : रियो ओलंपिक शुरु होने में अब पूरा एक साल बाकी रह गया है और अधिकारियों ने खेलप्रेमियों को तमाम अडचनों से उबरकर शानदार खेलों की सौगात देने का वादा किया है. रियो के मेयर एडुआर्डो पेस ने ओलंपिक पार्क में पत्रकारों से बातचीत में कहा , सारा निर्माण कार्य समय पर चल रहा है. अब खेलों में 12 महीने रह गए हैं. यह मैराथन खत्म होने जैसा है.
पांच अगस्त 2016 को ओलंपिक मशाल की रिले खत्म होगी और इसे माराकाना स्टेडियम में उद्घाटन समारोह में प्रज्जवलित किया जायेगा. रियो ओलंपिक आयोजन समिति के अध्यक्ष कार्लोस नुजमैन ने बताया कि इन खेलों में 206 देश भाग लेंगे जिनमें सबसे नया साउथ सूडान है. इसके अलावा 17 दिन तक 10500 खिलाडी 42 खेलों में पदकों के लिये मशक्कत करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










