गुरदासपुर हमला : आतंकवादियों को मार गिराने में हॉकी खिलाड़ी जुगराज सिंह का भी था योगदान

Published at :02 Aug 2015 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
गुरदासपुर हमला : आतंकवादियों को मार गिराने में हॉकी खिलाड़ी जुगराज सिंह का भी था योगदान

चंडीगढ : भारत के स्टार हॉकी खिलाड़ी से पंजाब पुलिस में अधिकारी बने जुगराज सिंह ने बीते सोमवार को गुरदासपुर जिले के दीनानगर में तीन आतंकवादियों के खिलाफ पूरे दिन चले अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई थी. जुगराज पंजाब पुलिस के उन कर्मियों में शामिल थे जिन्होंने हथियारों से लैस आतंकवादियों को मौत के घाट […]

विज्ञापन

चंडीगढ : भारत के स्टार हॉकी खिलाड़ी से पंजाब पुलिस में अधिकारी बने जुगराज सिंह ने बीते सोमवार को गुरदासपुर जिले के दीनानगर में तीन आतंकवादियों के खिलाफ पूरे दिन चले अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई थी.

जुगराज पंजाब पुलिस के उन कर्मियों में शामिल थे जिन्होंने हथियारों से लैस आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया था. भारत की हॉकी टीम में पेनाल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ रहे पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जुगराज पंजाब में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर हैं. वह अमृतसर जिले में तैनात हैं.

आतंकवादियों के खिलाफ अभियान में हिस्सा लेने के लिए जैसे ही गुरदासपुर के पडोसी जिलों के पुलिस बल को तलब किया गया, 32 साल के जुगराज कुछ अन्य कर्मियों के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंच गए. जुगराज ने आज बताया, जैसे ही गुरदासपुर हमले का संदेश मिला, हमने अपनी टीम के अन्य साथियों के साथ मौका-ए-वारदात के लिए रवाना हो गए ताकि आतंकवादियों को खत्म किया जा सके.

उन्होंने कहा, हम सुबह 8:15 बजे दीनानगर पहुंच गए और अपनी पोजिशन ले ली. करीब 12 साल पहले जालंधर के बाहरी हिस्से में एक कार हादसे का शिकार हो चुके जुगराज ने कहा कि उन्होंने अपनी बंदूक से उन आतंकवादियों पर कई गोलियां बरसाई जो पुलिस थाना परिसर में छुपे हुए थे. सुरक्षा बलों के साथ करीब 10 घंटे तक चली मुठभेड में तीनों आतंकवादी मार गिराए गए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola