फीफा अध्यक्ष पद की जिको की दावेदारी को ब्राजील का समर्थन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रियो दि जिनेरियो : ब्राजीली फुटबाल महासंघ ने फीफा अध्यक्ष पद के लिए महान फुटबाल जिको की दावेदारी का समर्थन किया है. जिको ने पहले स्वीकार किया था कि उन्हें ब्राजील के आला फुटबाल अधिकारी उनका साथ नहीं दे रहे हैं. उन्हें औपचारिक दावेदारी के लिए अभी भी चार और देशों का समर्थन चाहिए. ब्राजील […]
विज्ञापन
रियो दि जिनेरियो : ब्राजीली फुटबाल महासंघ ने फीफा अध्यक्ष पद के लिए महान फुटबाल जिको की दावेदारी का समर्थन किया है. जिको ने पहले स्वीकार किया था कि उन्हें ब्राजील के आला फुटबाल अधिकारी उनका साथ नहीं दे रहे हैं. उन्हें औपचारिक दावेदारी के लिए अभी भी चार और देशों का समर्थन चाहिए.
ब्राजील फुटबाल संघ के अध्यक्ष मार्को पोलो डेल निरो ने एक बयान में कहा ,’ जिको की उम्मीदवारी को हमारा समर्थन हासिल है. यदि वह चार और देशों से समर्थन जुटा लेते हैं तो सीबीएफ उनकी दावेदारी का समर्थन करेगा. जापान और ईराक की कई टीमों के बाद भारतीय क्लब टीम गोवा के कोच रहे जिको को फुटबाल प्रशासन का कोई अनुभव नहीं है. यूएफा प्रमुख और फ्रांस के पूर्व फुटबालर माइकल प्लातिनी भी फीफा अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










