इराक में फुटबॉल मैच के दौरान तीन आईईडी विस्फोट, चार की मौत

बकूबा (इराक) : इराक के दियाला प्रांत में एक स्थानीय फुटबॉल मैच के दौरान विस्फोट हो गया, जिसमें कम से कम चार लोग मारे गए हैं. सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. प्रांतीय अभियान कमान के एक कर्नल ने बताया कि अबु सैदा में एक अव्यवसायी कप के फाइनल मैच के दौरान कल यहां […]
बकूबा (इराक) : इराक के दियाला प्रांत में एक स्थानीय फुटबॉल मैच के दौरान विस्फोट हो गया, जिसमें कम से कम चार लोग मारे गए हैं. सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी है.
प्रांतीय अभियान कमान के एक कर्नल ने बताया कि अबु सैदा में एक अव्यवसायी कप के फाइनल मैच के दौरान कल यहां तीन आईईडी विस्फोट हुए. यह इलाका उत्तरपूर्व बगदाद से करीब 75 किलोमीटर दूर है.
प्रांतीय परिषद के सदस्य अहमद रुबई और प्रंतीय राजधानी बकूबा में अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि हमले में कम से कम 10 लोग जख्मी भी हुए हैं जिसमें कुछ खिलाडी भी हो सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










