31 जुलाई से यूरोप दौरे पर जायेगी भारतीय हॉकी टीम

नयी दिल्ली : भारत की 21 सदस्यीय पुरुष हॉकी टीम हाई परफार्मेंस निदेशक रोलेंट ओल्टमेंस के मार्गदर्शन में 31 जुलाई से 15 दिन के यूरोप दौरे पर जायेगी. ओल्टमेंस इस दौरे के जरिये पाल वान ऐस की बर्खास्तगी के बाद मुख्य कोच का पदभार भी संभालेंगे. भारतीय टीम 14 अगस्त तक चलने वाले इस दौरे […]
नयी दिल्ली : भारत की 21 सदस्यीय पुरुष हॉकी टीम हाई परफार्मेंस निदेशक रोलेंट ओल्टमेंस के मार्गदर्शन में 31 जुलाई से 15 दिन के यूरोप दौरे पर जायेगी. ओल्टमेंस इस दौरे के जरिये पाल वान ऐस की बर्खास्तगी के बाद मुख्य कोच का पदभार भी संभालेंगे.
अनुभवी ड्रैग फ्लिकर वी आर रघुनाथ, डिफेंडर कोथाजीत सिंह और गुरजिंदर सिंह, मिडफील्डर एस के उथप्पा और दानिश मुज्तबा और स्ट्राइकर एस वी सुनील, मनदीप सिंह, तलविंदर सिंह ने टीम में वापसी की है. ये बेल्जियम में विश्व हाकी लीग सेमीफाइनल्स में चौथे स्थान पर रही टीम में नहीं थे. टीम में एकमात्र नया चेहरा मोहम्मद आमिर खान है.
हम इस श्रृंखला को हलके में नहीं ले रहे हैं क्योंकि दोनों टीमें अच्छी हैं और उनके खिलाफ खेलकर हम यूरोपीय शैली का बखूबी सामना कर पायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










