पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने मुक्केबाज विजेन्दर को नोटिस जारी किया

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने आज मुक्केबाज विजेन्दर को नया नोटिस जारी किया. यह नोटिस इस मुक्केबाज के पेशेवर मुक्केबाजी लीग में शामिल होने के लिये जारी किया गया है. यह नोटिस न्यायाधीश एसके मित्तल और न्यायाधीश एचएस सिंधु की पीठ ने जारी किया है जिसका जवाब उसे 20 अगस्त तक देना […]
चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने आज मुक्केबाज विजेन्दर को नया नोटिस जारी किया. यह नोटिस इस मुक्केबाज के पेशेवर मुक्केबाजी लीग में शामिल होने के लिये जारी किया गया है. यह नोटिस न्यायाधीश एसके मित्तल और न्यायाधीश एचएस सिंधु की पीठ ने जारी किया है जिसका जवाब उसे 20 अगस्त तक देना है.
विजेन्दर के पेशेवर मुक्केबाज बन कर क्वींसबरी मुक्केबाजी लीग से जुड जाने की मीडिया में आई खबरों पर संज्ञान लेते हुए उच्च न्यायालय ने इससे पहले हरियाणा सरकार और विजेन्दर को नोटिस जारी करते हुए इस मामले को खेल नीति के खिलाफ करार दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




