ePaper

प्रो कबड्डी : बंगाल वारियर्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को हराया

Updated at : 22 Jul 2015 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
प्रो कबड्डी : बंगाल वारियर्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को हराया

कोलकाता : मेजबान बंगाल वारियर्स ने शानदार वापसी करते हुए प्रो कबड्डी लीग के अपने घरेलू चरण में आज यहां गत चैम्पियन जयपुर पिंक पैंथर्स को 28-26 से हराकर उलटफेर किया. पिछले सत्र में आठ टीमों में सातवें स्थान पर रहे बंगाल वारियर्स ने इसके साथ ही दूसरे सत्र में अपना खाता खोला. टीम दो […]

विज्ञापन

कोलकाता : मेजबान बंगाल वारियर्स ने शानदार वापसी करते हुए प्रो कबड्डी लीग के अपने घरेलू चरण में आज यहां गत चैम्पियन जयपुर पिंक पैंथर्स को 28-26 से हराकर उलटफेर किया. पिछले सत्र में आठ टीमों में सातवें स्थान पर रहे बंगाल वारियर्स ने इसके साथ ही दूसरे सत्र में अपना खाता खोला. टीम दो मैचों में पांच अंक के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है.

पैंथर्स की टीम दो मैचों में दो अंक के साथ पांचवें स्थान पर है. बंगाल वारियर्स की टीम मध्यांतर के समय 12-15 से पिछड रही थी जबकि टीम मालिक अभिषेक बच्चन की मौजूदगी में जसवीर सिंह ने दूसरे हाफ में जयपुर की बढ़त को 20-14 कर दिया. घरेलू टीम ने इसके बाद अपने मजबूत डिफेंस की बदौलत वापसी की और अंतत: गत चैम्पियन जयपुर पिंक पैंथर्स को हराने में सफल रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola