प्रो कबड्डी लीग के कोलकाता चरण शुरु होने पर राष्ट्रगान गाएंगे सौरव गांगुली

कोलकाता : पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली आज यहां दूसरे प्रो कबड्डी लीग के कोलकाता चरण शुरु होने पर राष्ट्रगान गाएंगे. प्रो कबड्डी लीग 18 जुलाई को मुंबई में शुरु हुई थी. इसमें प्रत्येक आठ फ्रेंचाइजी टीमों के शहर में अलग-अलग चरणों में मैच खेले जाते हैं. कोलकाता चरण के मैच आज से शुरु […]
कोलकाता : पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली आज यहां दूसरे प्रो कबड्डी लीग के कोलकाता चरण शुरु होने पर राष्ट्रगान गाएंगे. प्रो कबड्डी लीग 18 जुलाई को मुंबई में शुरु हुई थी. इसमें प्रत्येक आठ फ्रेंचाइजी टीमों के शहर में अलग-अलग चरणों में मैच खेले जाते हैं. कोलकाता चरण के मैच आज से शुरु होंगे.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता चरण का उदघाटन करेंगी जिसके बाद राष्ट्रगान गाया जाएगा. अमिताभ बच्चन ने मुंबई में राष्ट्रगान गाया था. बंगाल वारियर्स फ्रेंचाइजी के सीईओ ने कहा, प्रत्येक स्थल पर शहर की कोई बड़ी हस्ती राष्ट्रगान गाकर संबंधित फ्रेंचाइजी के शुरुआती चरण का उदघाटन करेगा. यहां सौरव को यह सम्मान मिलेगा.
बंगाल वारियर्स घरेलू चरण के अपने पहले मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स से भिड़ेगा. जयपुर टीम के मालिक अभिषेक बच्चन ने मैच के दौरान उपस्थित रहने की पुष्टि कर दी है. आज दूसरे मैच में बेंगलुरु बुल्स की टीम का सामना पटना पाइरेट्स से होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










