शक्रवार को होगा हॉकी कोच वान ऐस के भाग्य का फैसला, बत्रा ने कोचिंग पर उठाये सवाल

नयी दिल्ली : भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच पाल वान ऐस के पद से बर्खास्त करने का दावा करने के एक दिन बाद हॉकी इंडिया के अध्यक्ष नरिदंर बत्रा ने आज नीदरलैंड के इस कोच पर पलटवार करते हुए कहा कि वह अच्छा कोच नहीं है और उनके भाग्य का फैसला शुक्रवार को […]
नयी दिल्ली : भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच पाल वान ऐस के पद से बर्खास्त करने का दावा करने के एक दिन बाद हॉकी इंडिया के अध्यक्ष नरिदंर बत्रा ने आज नीदरलैंड के इस कोच पर पलटवार करते हुए कहा कि वह अच्छा कोच नहीं है और उनके भाग्य का फैसला शुक्रवार को विशेष समिति करेगी.
बत्रा ने पुष्टि की कि बेल्जियम के एंटवर्प में विश्व हाकी लीग सेमीफाइनल्स में मलेशिया के खिलाफ भारत के मैच के बाद उनकी रुखा रवैया अपनाने वाले वान ऐस के साथ बहस हुई थी लेकिन उन्होंने कभी उसे बर्खास्त नहीं किया. वान ऐस ने कल यह दावा किया था कि हॉकी इंडिया ने बत्रा के साथ सार्वजनिक बहस के बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










