ePaper

फीफा अध्‍यक्ष पद का चुनाव अगले साल 26 फरवरी को

Updated at : 20 Jul 2015 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
फीफा अध्‍यक्ष पद का चुनाव अगले साल 26 फरवरी को

ज्यूरिख : फीफा अपने अध्यक्ष सेप ब्लाटर की जगह नये प्रमुख के चयन के लिये अगले साल 26 फरवरी विशेष चुनाव करवाएगा. विवादों से घिरी फुटबॉल की विश्व संस्था ने कहा कि फ्रांस के दिग्गज फुटबॉलर माइकल प्लाटिनी अपना अभियान शुरु करने के करीब हैं. फीफा कार्यकारिणी, जिसमें ब्लाटर और उनके प्रतिद्वंद्वी प्लाटिनी दोनों शामिल […]

विज्ञापन

ज्यूरिख : फीफा अपने अध्यक्ष सेप ब्लाटर की जगह नये प्रमुख के चयन के लिये अगले साल 26 फरवरी विशेष चुनाव करवाएगा. विवादों से घिरी फुटबॉल की विश्व संस्था ने कहा कि फ्रांस के दिग्गज फुटबॉलर माइकल प्लाटिनी अपना अभियान शुरु करने के करीब हैं.

फीफा कार्यकारिणी, जिसमें ब्लाटर और उनके प्रतिद्वंद्वी प्लाटिनी दोनों शामिल हैं, ज्यूरिख में बैठक की तिथि पर सहमत हो गयी है. ज्यूरिख में इस वैकल्पिक फीफा कांग्रेस का आयोजन किया जाएगा. फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण ब्लाटर पर पद छोड़ने का दबाव था और उन्होंने पांचवीं बार अध्यक्ष का चुनाव जीतने के चार दिन बाद दो जून को घोषणा की थी कि वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे.

फरवरी में चुनाव कराने का फैसला ब्लाटर की जीत मानी जा रही है क्योंकि वह 2016 में चुनाव चाहते थे जबकि यूएफा और अन्य क्षेत्रीय संस्थाएं दिसंबर में चुनाव करवानी चाहती थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola