प्रो कबड्डी : तेलुगु टाइटन्स ने दबंग दिल्ली को हराया

Published at :19 Jul 2015 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
प्रो कबड्डी : तेलुगु टाइटन्स ने दबंग दिल्ली को हराया

मुंबई : तेलुगु टाइटन्स ने स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग के अपने शुरुआती मैच में आज यहां दबंग दिल्ली को 36-27 से हराया. राहुल चौधरी (पांच अंक), ईरान के मेराज शेख (आठ अंक) और दीपक हुड्डा (सात अंक) की शानदार रैडिंग से टाइटन्स ने शुरु से मैच पर दबदबा बनाये रखा था. मध्यांतर का वह […]

विज्ञापन

मुंबई : तेलुगु टाइटन्स ने स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग के अपने शुरुआती मैच में आज यहां दबंग दिल्ली को 36-27 से हराया. राहुल चौधरी (पांच अंक), ईरान के मेराज शेख (आठ अंक) और दीपक हुड्डा (सात अंक) की शानदार रैडिंग से टाइटन्स ने शुरु से मैच पर दबदबा बनाये रखा था. मध्यांतर का वह 18-8 से आगे था.

इसके अलावा डिफेन्स में 18 वर्षीय संदीप ने शानदार प्रदर्शन किया. मेराज ने टैकलिंग में भी चार अंक बनाये और इस तरह से वह कुल 12 अंक बनाने में सफल रहे. दबंग दिल्ली की तरफ से काशीलिंग आदके सबसे सफल रैडर रहे. उन्होंने आठ अंक बनाये जिनमें पांच बोनस अंक भी शामिल है. रविंदर पाल सिंह ने टैकलिंग में सात अंक बनाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola