प्रो कबड्डी लीग का दूसरा सत्र कल से शुरू, मुम्‍बा और पिंक पैंथर्स के बीच मुकाबला

Published at :17 Jul 2015 8:35 PM (IST)
विज्ञापन
प्रो कबड्डी लीग का दूसरा सत्र कल से शुरू, मुम्‍बा और पिंक पैंथर्स के बीच मुकाबला

मुंबई : आठ टीमों का स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग का दूसरा सत्र कल एनएससीआई स्टेडियम में शुरु होगा जिसमें मेजबान और पिछले साल के उपविजेता यू मुम्बा का मुकाबला मौजूदा चैंपियन जयपुर पिंक पैंथर्स से होगा. भारतीय उप महाद्वीप में जन्में और एशियाई खेलों का हिस्सा बन चुके इस ग्रामीण खेल को पिछले साल […]

विज्ञापन

मुंबई : आठ टीमों का स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग का दूसरा सत्र कल एनएससीआई स्टेडियम में शुरु होगा जिसमें मेजबान और पिछले साल के उपविजेता यू मुम्बा का मुकाबला मौजूदा चैंपियन जयपुर पिंक पैंथर्स से होगा.

भारतीय उप महाद्वीप में जन्में और एशियाई खेलों का हिस्सा बन चुके इस ग्रामीण खेल को पिछले साल पहले सत्र में अच्छी सफलता मिली थी. लोगों ने पारंपरिक मिट्टी पर होने वाली कबड्डी के बजाय सिंथेटिक इंडोर मैट पर होने वाली कबड्डी को सराहा था.

इस बार प्रत्येक टीम में खिलाडियों की संख्या 14 से बढ़ाकर 25 कर दी गयी है. इससे टीमों को न सिफ स्थानीय और युवा खिलाडियों को उतारने का मौका मिलेगा बल्कि इससे उन्हें चोटिल खिलाडियों की समस्या से भी नहीं जूझना पडेगा. सत्र का पहला चरण ल से 22 जुलाई तक चलेगा. इसके बाद के मैच कोलकाता में होंगे जो बंगाल वारियर्स का घरेलू मैदान है.

इसके बाद यह लीग जयपुर, पटना (पटना पाइरेट्स के घरेलू मैदान), हैदराबाद (तेलुगु टाइटन्स का नया घरेलू मैदान), दिल्ली (दबंग दिल्ली का घरेलू मैदान), बेंगलुरु (बेंगलुरु बुल्स का घरेलू मैदान) और पुणे (पुणेरी पल्टन का घरेलू मैदान) में होगी. इसके बाद 21 अगस्त को सेमीफाइनल फिर से एनएससीआई में आयोजित किये जाएंगे. फाइनल और तीसरे स्थान के लिये प्लेआफ मैच 23 अगस्त को होगा.

लीग के मुख्य प्रमोटर मशाल स्पोर्ट्स के चारु शर्मा ने बताया कि इस साल पुरस्कार राशि बढाकर दो करोड कर दी गयी है. उन्होंने कहा, विजेता टीम को एक करोड, उप विजेता को 50 लाख, तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 30 लाख और चौथे स्थान की टीम को 20 लाख रुपये मिलेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola