ePaper

स्वदेश पहुंची सानिया मिर्जा, कहा, अगला लक्ष्य अमेरिका ओपन

Updated at : 14 Jul 2015 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
स्वदेश पहुंची सानिया मिर्जा, कहा, अगला लक्ष्य अमेरिका ओपन

हैदराबाद : मार्टिना हिंगिस के साथ विंबलडन महिला युगल खिताब जीतने वाली भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने आज कहा कि वह अमेरिकी ओपन में जीत की लय कायम रखना चाहेगी. सानिया ने यहां पत्रकारों से कहा , हार्डकोर्ट सत्र आने को है. हमें उस कोर्ट पर खेलना पसंद है. पिछली बार मैं दूसरे जोडीदार […]

विज्ञापन

हैदराबाद : मार्टिना हिंगिस के साथ विंबलडन महिला युगल खिताब जीतने वाली भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने आज कहा कि वह अमेरिकी ओपन में जीत की लय कायम रखना चाहेगी. सानिया ने यहां पत्रकारों से कहा , हार्डकोर्ट सत्र आने को है. हमें उस कोर्ट पर खेलना पसंद है. पिछली बार मैं दूसरे जोडीदार के साथ सेमीफाइनल तक पहुंची थी और मार्तिना ने फ्लाविया पेनेटा के साथ फाइनल में जगह बनाई थी. हम नंबर एक जोडी के रुप में उतरेंगे और मुझे इसका इंतजार है.

विंबलडन खिताब जीतने के बारे में उसने कहा , मेरा बचपन का सपना सच हो गया है. सानिया सुबह ही लंदन से यहां पहुंची. उसने कहा कि वह जीवन में बहुत छोटे छोटे लक्ष्य बनाती है और ज्यादा दूर की नहीं सोचती. उसने कहा , ओलंपिक तो अभी बहुत दूर की बात है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola