ePaper

नरेंद्र मोदी ने विंबलडन खिताब जीतने पर लिएंडर पेस और सुमित नागल को दी बधाई

Updated at : 13 Jul 2015 10:32 AM (IST)
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी ने विंबलडन खिताब जीतने पर लिएंडर पेस और सुमित नागल को दी बधाई

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुभवी टेनिस स्टार लिएंडर पेस और युवा सुमित नागल को विंबलडन खिताब जीतने पर आज बधाई दी. पेस ने मार्तिना हिंगिस के साथ मिश्रित युगल खिताब जीता जो उनका 16वां ग्रैंडस्लैम है. प्रधानमंत्री ने कहा , विंबलडन से और अच्छी खबरें आ रही है. मार्तिना हिंगिस को फिर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुभवी टेनिस स्टार लिएंडर पेस और युवा सुमित नागल को विंबलडन खिताब जीतने पर आज बधाई दी. पेस ने मार्तिना हिंगिस के साथ मिश्रित युगल खिताब जीता जो उनका 16वां ग्रैंडस्लैम है. प्रधानमंत्री ने कहा , विंबलडन से और अच्छी खबरें आ रही है. मार्तिना हिंगिस को फिर बधाई.

लिएंडर आपकी उपलब्धियां वाकई प्रेरक हैं और हमें गौरवान्वित करती हैं. सातवीं वरीयता प्राप्त पेस और हिंगिस ने पांचवीं वरीयता प्राप्त आस्ट्रिया के अलेक्जेंडर पेया और हंगरी की टिमीया बाबोस को 6 – 1, 6 – 1 से हराकर खिताब जीता. पेस का हिंगिस के साथ यहां दूसरा और कुल आठवां मिश्रित युगल खिताब है. उन्होंने इस साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन भी जीता है.

इससे पहले नागल ने जूनियर वर्ग में खिताब जीता और यह कारनामा करने वाले वह छठे भारतीय हो गये. प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा , सुमित नागल को विंबलडन जीतते देखना काफी सुखद रहा. इस युवा खिलाडी को बधाई और शुभकामनाएं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola