भारत ने लगातार दूसरी बार दक्षिण एशिया बास्केटबॉल चैम्पियनशिप जीती

बेंगलुरु : गत चैम्पियन भारत ने आज यहां अंतिम मुकाबले में श्रीलंका को 93-44 से हराकर चौथी दक्षिण एशिया बास्केटबाल चैम्पियनशिप (साबा) का खिताब जीत लिया. दोनों टीमें इस महत्वपूर्ण लीग मैच में अपने पिछले चारों मैच जीतकर परफेक्ट रिकार्ड के साथ उतरी थी लेकिन भारत ने आज श्रीलंका को कोई मौका नहीं दिया. इस […]
बेंगलुरु : गत चैम्पियन भारत ने आज यहां अंतिम मुकाबले में श्रीलंका को 93-44 से हराकर चौथी दक्षिण एशिया बास्केटबाल चैम्पियनशिप (साबा) का खिताब जीत लिया. दोनों टीमें इस महत्वपूर्ण लीग मैच में अपने पिछले चारों मैच जीतकर परफेक्ट रिकार्ड के साथ उतरी थी लेकिन भारत ने आज श्रीलंका को कोई मौका नहीं दिया.
इस जीत के साथ भारत ने सितंबर में चीन में होने वाली फिबा एशिया चैम्पियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया. भारत ने मध्यांतर तक 46-26 की मजबूत बढ़त बना ली थी जिसके बाद उसे जीत दर्ज करने में अधिक परेशानी नहीं हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










