विंबलडन का हिस्सा बन सकते हैं सचिन तेंदुलकर,देखें वीडियो

क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर इन दिनों परिवार के साथ यूरोप दौरे पर हैं, ऐसे में यह उम्मीद जतायी जा रही है कि संभवत: वे विंबलडन का मैच देखने पहुंचे. इससे पहले भी सचिन तेंदुलकर विंबलडन का मैच देखने के लिए जा चुके हैं. वे फुटबॉलर डेविड बैकहम के साथ गैलरी शेयर कर चुके […]
क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर इन दिनों परिवार के साथ यूरोप दौरे पर हैं, ऐसे में यह उम्मीद जतायी जा रही है कि संभवत: वे विंबलडन का मैच देखने पहुंचे. इससे पहले भी सचिन तेंदुलकर विंबलडन का मैच देखने के लिए जा चुके हैं. वे फुटबॉलर डेविड बैकहम के साथ गैलरी शेयर कर चुके हैं.
सचिन तेंदुलकर का विंबलडन के प्रति प्रेम जगजाहिर है. ऐसी भी संभावना है कि सचिन तेंदुलकर शाही परिवार के साथ रॉयल बॉक्स शेयर करें.सोशल मीडिया के जरिये सचिन ने कुछ तसवीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वे इनदिनों यूरोप दौरे पर नजर आ रहे हैं. वे कोमो लेक भी गये और वहां की तसवीर भी ट्वीट की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




