सोनी किक्स ने एफए कप के लिए तीन साल का अनुबंध किया

Published at :03 Jul 2015 2:43 PM (IST)
विज्ञापन
सोनी किक्स ने एफए कप के लिए तीन साल का अनुबंध किया

मुंबई : खेलों के प्रसारक सोनी किक्स ने आज एफए कप और इटालियन लीग सिरी ए टीम कप के लिए तीन साल के अनुबंध की घोषणा की. यह अनुबंध 2015-2016 के मौजूदा सत्र से लेकर 2017-2018 सत्र तक रहेगा. सोनी किक्स ने एक बयान में कहा है कि चैनल दो प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों का सीधा प्रसारण […]

विज्ञापन

मुंबई : खेलों के प्रसारक सोनी किक्स ने आज एफए कप और इटालियन लीग सिरी ए टीम कप के लिए तीन साल के अनुबंध की घोषणा की. यह अनुबंध 2015-2016 के मौजूदा सत्र से लेकर 2017-2018 सत्र तक रहेगा. सोनी किक्स ने एक बयान में कहा है कि चैनल दो प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों का सीधा प्रसारण करेगा.

चैनल ने कहा है कि इस अनुबंध से कंपनी के मौजूदा नेटवर्क में बढोतरी होगी क्योंकि इसने पहले ही यूईएफए यूरो 2016, यूइएफए यूरो 2016 के क्वालीफायरों, 2018 विश्व कप के लिए यूरोपीय क्वालीफायरों, 2018 विश्व कप औश्र कोपा अमेरिका का अनुबंध हासिल कर लिया. सोनी किक्स और सोनी सिक्स बिजनेस प्रमुख प्रसन्ना क्रिष्णन ने कहा कि इस करार के बाद हम उच्च गुणवत्ता के खेल सामग्री की प्रस्तुति को लेकर अपनी प्रतिबद्धता को दोहरा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola