सरकार मदद करे तो जीत सकती हूं ओलंपिक : ज्वाला गुट्टा

Updated at : 01 Jul 2015 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
सरकार मदद करे तो जीत सकती हूं ओलंपिक : ज्वाला गुट्टा

हैदराबाद : अश्विनी पोनप्पा के साथ मिलकर कनाडा ओपन का खिताब जीतने वाली स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने आज सरकार से आग्रह किया कि वह अगले साल रियो में ओलंपिक पदक हासिल करने की कवायद में इस विशेषज्ञ युगल जोड़ी की मदद करे. ज्वाला ने कालगरी से लौटने के बाद कहा, शीर्ष खिलाडियों को […]

विज्ञापन

हैदराबाद : अश्विनी पोनप्पा के साथ मिलकर कनाडा ओपन का खिताब जीतने वाली स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने आज सरकार से आग्रह किया कि वह अगले साल रियो में ओलंपिक पदक हासिल करने की कवायद में इस विशेषज्ञ युगल जोड़ी की मदद करे.

ज्वाला ने कालगरी से लौटने के बाद कहा, शीर्ष खिलाडियों को जिस तरह के सहयोग की जरुरत होती है हमें भी उसकी जरुरत है. मेरा मानना है कि एकल खिलाडियों को जो सुविधाएं मिल रही हैं यदि उसी तरह का सहयोग हमें भी मिलता है तो मैं और अश्विनी ओलंपिक में पदक जीत सकती हैं. यह बहुत अच्छा होगा. कम से कम अब तो उन लोगों को जाग जाना चाहिए जो इसके लिये जिम्मेदार है. मैं वास्तव में बहुत खुशी होगी.

उन्होंने कहा, मैं नहीं जानती कि वास्तव में क्या करना है. मुझे उम्मीद है कि वे कम से कम अब तो इस पर विचार कर रहे होंगे. खिलाड़ी होने के नाते मैं अभ्यास कर सकती हूं. मैं केवल अपने खेल के बारे में सोच सकती हूं कि मुझे क्या सुधार करना हे और मुझे किन कमियों को दूर करना है. ज्वाला ने कहा, इसके बजाय यदि मैं दिल्ली जाउं, वहां एक, दो या तीन दिन बिताकर उनके पीछे भागूं. ऐसा नहीं होना चाहिए.

ओलंपिक के लिये हम युगल में सबसे बड़े दावेदार हैं और हमें हर तरह का सहयोग मिलना चाहिए. कम से कम कनाडा ओपन के बाद मुझे उम्मीद है कि खेल मंत्रालय गौर करेगा और हमारा सहयोग करेगा. हमें इसकी जरुरत है. ज्वाला ने कहा कि बैडमिंटन खिलाडियों के लिये सरकार का सहयोग महत्वपूर्ण होता है.

उन्होंने कहा, एकल सहित कई खिलाड़ी यदि अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो इसका कारण सरकार से मिलने वाला सहयोग है. यदि सरकार उनकी मदद नहीं करे तो कई खिलाडियों को हार का सामना करना पडेगा. हम वास्तव में सरकार की मदद पर बहुत अधिक निर्भर हैं. यह टॉप कार्यक्रम अतिरिक्त सहयोग मिल रहा है. ज्वाला ने कहा कि सरकार की तरफ से पर्याप्त सहयोग नहीं मिलने के कारण युवा खिलाडियों के लिये युगल से जुडना मुश्किल हो जाएगा.

उन्होंने कहा, निश्चित रुप से (सरकारी सहयोग के बिना खिलाडियों के लिये युगल में आना मुश्किल होगा). अश्विनी और मेरे बाद मुझे नहीं लगता कि कोई युगल में आ रहा है. आप इसे देख सकते हैं. मैंने मिश्रित युगल खेलना बंद कर दिया है और मिश्रित युगल में कोई परिणाम नहीं आ रहे हैं. मैं विश्व में नंबर छह पर थी.

लोग मेरे बारे में और मेरे प्रदर्शन के बारे में बात करते हैं और मेरे कैरियर और उपलब्धियों पर सवाल उठाते हैं तो फिर मिश्रित युगल में अगली जोड़ी कहा है. कृपा करके मुझे बताएं. मैं जानना चाहती हूं. कनाडा ओपन में अपनी जीत के बारे में ज्वाला ने कहा, मैं बहुत खुश और उत्साहित हूं. यह मेरे लिये काफी मायने रखता है. ओलंपिक वर्ष में खिताब जीतना आसान नहीं होता है. इससे बड़ी राहत मिली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola