सतनाम ने अपने प्रशिक्षकों, आईएमजी रिलायंस का आभार व्यक्त किया

Published at :29 Jun 2015 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
सतनाम ने अपने प्रशिक्षकों, आईएमजी रिलायंस का आभार व्यक्त किया

नयी दिल्ली : एनबीए ड्राफ्ट में शामिल होने वाले पहले भारतीय सतनाम सिंह ने अमेरिका की शीर्ष स्तर की बास्केटबॉल लीग में जगह बनाने के प्रयासों में मदद करने के लिये अपने प्रशिक्षकों और आईएमजी रिलायंस का आभार व्यक्त किया है. पंजाब के बरनाला जिले के बल्लो के नाम के छोटे से गांव के रहने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : एनबीए ड्राफ्ट में शामिल होने वाले पहले भारतीय सतनाम सिंह ने अमेरिका की शीर्ष स्तर की बास्केटबॉल लीग में जगह बनाने के प्रयासों में मदद करने के लिये अपने प्रशिक्षकों और आईएमजी रिलायंस का आभार व्यक्त किया है.

पंजाब के बरनाला जिले के बल्लो के नाम के छोटे से गांव के रहने वाले सात फुट दो इंच लंबे सतनाम आईएमजी रिलायंस के छात्रवृत्ति कार्यक्रम के तहत 2010 में अमेरिका गये थे. उन्नीस वर्षीय सतनाम को डलास मावरिक्स ने अपनी टीम में चुना. इस तरह से उन्होंने अमेरिका की प्रतिष्ठित नेशनल बास्केटबाल एसोसिएशन में शामिल होने वाला पहला भारतीय बनकर इतिहास रचा.

सतनाम ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, सहयोग के लिये सभी का आभार और मैं डलास मावरिक्स की तरफ से शुरुआत करने को लेकर उत्साहित हूं. आखिर मुझे कुछ बेहद महत्वपूर्ण व्यक्तियों को धन्यवाद कहने का मौका मिला है क्योंकि उनकी मदद के बिना मैं यहां नहीं पहुंच पाता.

उन्होंने लिखा, स्वर्गीय डा. सुब्रहमण्यम का आभार जिन्होंने मुझमें कुछ खास देखा और जब मैं आठ साल का था तब से मुझे कोचिंग देनी शुरु की. तेजा सिंह धालिवाल और आर एस गिल का आभार. उन्होंने हमेशा मेरी मदद की और जब मैं भारत में था तब मुझे कोचिंग दी और मेरी देखरेख की. स्वर्गीय हरीश शर्मा का भी आभार. उन्होंने मुझे अमेरिका आकर नई यात्रा शुरु करने का सबसे बड़ा मौका दिया. श्री और श्रीमती (मुकेश) अंबानी और आईएमजी रिलायंस का छात्रवृत्ति के लिये आभार जिससे मैं आईएमजी अकादमी में जा पाया. सतनाम ने अपने परिजनों, ट्रेनरों और साथियों का भी आभार व्यक्त किया.

उन्होंने कहा, आईएमजी अकादमी में प्रत्येक का बहुत बहुत शुक्रिया. सभी प्रशिक्षकों, स्टाफ, ट्रेनर, साथियों और शिक्षकों का आभार जिन्होंने मेरी मदद की. आपके सहयोग के बिना मैं यहां नहीं पहुंच पाता. मेरे परिवार और विशेषकर मेरी मां और पिताजी का आभार जिन्होंने युवा उम्र में ही मुझमे में कुछ खास देखा और मेरे लिये बहुत अधिक बलिदान किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola