ज्वाला-अश्विनी की जोड़ी सेमीफाइनल में
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Jun 2015 9:29 AM (IST)
विज्ञापन

कालगेरी : राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने यहां 50,000 डॉलर इनामी कनाडा ओपन ग्रां प्री के युगल सेमीफाइनल में जगह बना लिया.वर्ष 2011 की वर्ल्ड चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता जोड़ी ने महिला युगल के क्वार्टर फाइनल में हांगकांग की चान काका और यूवेन सिन यिंग […]
विज्ञापन
कालगेरी : राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने यहां 50,000 डॉलर इनामी कनाडा ओपन ग्रां प्री के युगल सेमीफाइनल में जगह बना लिया.वर्ष 2011 की वर्ल्ड चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता जोड़ी ने महिला युगल के क्वार्टर फाइनल में हांगकांग की चान काका और यूवेन सिन यिंग की जोड़ी को सीधे सेटों में 21-19, 21-13 से हरा दिया.
तीसरी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी का अगला मुकाबला जापान की शिंहो तनाका और कोहारु योनेमोटो की जोड़ी से होगा. इस जोड़ी ने पिछले सप्ताह अमेरिकी ओपन ग्रां प्री गोल्ड के अंतिम चार में जगह बनायी थी.अन्य भारतीयों में पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में बी साई प्रणीत और अजय जयराम के साथ ही प्रदन्य गद्रे और एन सिक्की रेड्डी की महिला युगल जोड़ी भी अपने-अपने मुकाबले हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गयी.
10वीं वरीयता प्राप्त 22 वर्षीय प्रणीत को पूर्व विश्व नंबर एक ली चांग वेई के हाथों 13-21 21-18 11-21 से हार का मुंह देखना पड़ा. नौंवी वरीय जयराम को शीर्ष वरीय जर्मनी के मार्क जविबलेर ने 21-16, 21-15 से हराया.महिला युगल में प्रदन्य और सिक्की ने एक हद तक चुनौती दी, लेकिन इस जोड़ी को हांगकांग की पुन लाक यान और से यिंग सुवेट के हाथों 18-21 25-23 15-21 से हार का सामना करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










