भारतीय टीम को एशियाई ग्रां प्री एथलेटिक्स में दस पदक

Published at :25 Jun 2015 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय टीम को एशियाई ग्रां प्री एथलेटिक्स में दस पदक

पाथुमथानी (थाईलैंड) : गोला फेंक में मौजूदा एशियाई चैंपियन इंद्रजीत सिंह, 400 मीटर दौड में अरोक्या राजीव और 800 मीटर के विशेषज्ञ जिनसन जानसन के स्वर्ण पदक सहित भारत ने एशियाई ग्रां प्री एथलेटिक्स सीरीज के दूसरे चरण में आज यहां कुल दस पदक जीते. भारत ने कुल तीन स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य […]

विज्ञापन

पाथुमथानी (थाईलैंड) : गोला फेंक में मौजूदा एशियाई चैंपियन इंद्रजीत सिंह, 400 मीटर दौड में अरोक्या राजीव और 800 मीटर के विशेषज्ञ जिनसन जानसन के स्वर्ण पदक सहित भारत ने एशियाई ग्रां प्री एथलेटिक्स सीरीज के दूसरे चरण में आज यहां कुल दस पदक जीते. भारत ने कुल तीन स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक हासिल किये. उसका यह प्रदर्शन बैकाक में पहले चरण में जीते गये आठ पदकों से बेहतर है.

एशियाई खेलों में पुरुषों की 400 मीटर में कांस्य पदक जीतने वाले अरोक्या राजीव ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके हुए 45.81 सेकेंड का समय निकाला. लंबी कूद में अंकित शर्मा ने एशियाई ग्रां प्री सीरीज में अपना दूसरा रजत पदक जीता. उन्होंने 7.80 मीटर कूद लगायी. एम गोमती ने महिलाओं की 800 मीटर में दो मिनट 6.25 सेकेंड का समय लेकर रजत पदक हासिल किया.

महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड में गायत्री गोविंदराज ने 13.66 सेकेंड के साथ कांस्य पदक जीता जबकि हमवतन मेघना शेट्टी छठे स्थान पर रही. सर्बाणी नंदा ने भी एशियाई ग्रां प्री में अपना दूसरा कांस्य पदक जीता. उन्होंने 100 मीटर फर्राटा दौड में 11.72 सेकेंड का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल किया. इस रेस में अर्चना छठे स्थान पर रही.

एशियाई चैंपियनशिप 2015 में महिलाओं की 400 मीटर में रजत पदक जीतने वाली एमआर पूवम्मा ने यहां 52.72 सेकेंड का समय लेकर कांस्य पदक जीता जबकि अनिल्डा थामस पांचवें स्थान पर रही. भारत ने इसके अलावा पुरुषों और महिलाओं की चार गुणा 100 मीटर रिले में भी कांस्य पदक जीते.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola