रुस ने विश्व कप फुटबॉल की मेजबानी ईमानदारी से हासिल की : पुतिन

सेंट पीटर्सबर्ग: रुस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रुस ने 2018 फुटबाल विश्व कप की मेजबानी ईमानदारी से हासिल की और इस फैसले पर सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए. भ्रष्टाचार प्रकरण के बीच स्विट्जरलैंड के न्यायिक अधिकारी 2018 और 2022 विश्व कप की मेजबानी क्रमश: रुस और कतर को दिये जाने की जांच […]
सेंट पीटर्सबर्ग: रुस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रुस ने 2018 फुटबाल विश्व कप की मेजबानी ईमानदारी से हासिल की और इस फैसले पर सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए. भ्रष्टाचार प्रकरण के बीच स्विट्जरलैंड के न्यायिक अधिकारी 2018 और 2022 विश्व कप की मेजबानी क्रमश: रुस और कतर को दिये जाने की जांच कर रहे हैं. इसके अलावा 2010 में विश्व कप की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका को दिये जाने पर भी सवाल उठे हैं.
फीफा की आडिटिंग और कॉप्लायंस समिति के प्रमुख डोमेनिको स्काला ने इस महीने चेताया था कि अगर बोली प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के साक्ष्य मिले तो रुस और कतर को क्रमश: 2018 और 2022 विश्व कप की मेजबानी के अधिकार गंवाने पड़ सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










