कोपा अमेरिका फुटबाल मैच में कोलंबिया ने ब्राजील को हराया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Jun 2015 2:21 PM (IST)
विज्ञापन

सैंटियागो : कोलंबिया ने पांच बार के विश्व चैंपियन ब्राजील को कोपा अमेरिका फुटबाल के मैच में 1 . 0 से हरा दिया जबकि ब्राजील के स्टार स्ट्राइकर नेमार को इस तनावपूर्ण मुकाबले में रेडकार्ड देखना पडा. दोनों टीमों के बीच पैदा हुए तनाव के बाद नेमार को रेडकार्ड दिखाया गया जब वह कोलंबिया के […]
विज्ञापन
सैंटियागो : कोलंबिया ने पांच बार के विश्व चैंपियन ब्राजील को कोपा अमेरिका फुटबाल के मैच में 1 . 0 से हरा दिया जबकि ब्राजील के स्टार स्ट्राइकर नेमार को इस तनावपूर्ण मुकाबले में रेडकार्ड देखना पडा.
दोनों टीमों के बीच पैदा हुए तनाव के बाद नेमार को रेडकार्ड दिखाया गया जब वह कोलंबिया के लिए गोल करने वाले जैसन मुरिलो को हेडबट करने जा रहे थे. अब नेमार वेनेजुएला के खिलाफ पहले दौर का आखिरी मुकाबला नहीं खेल सकेंगे. कोलंबियाई स्ट्राइकर कार्लोस बाका को भी रेडकार्ड दिखाया गया. ग्रुप सी में अब ब्राजील, कोलंबिया और वेनेजुएला के समान अंक हैं.विश्व कप क्वार्टर फाइनल में ब्राजील से 2 . 1 से हारी कोलंबियाई टीम ने उस हार का बदला भी चुकता कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










