फीफा विश्व कप क्वालीफाईंग मुकाबले में गुआम के हाथों भारत की शर्मनाक हार

Published at :16 Jun 2015 3:59 PM (IST)
विज्ञापन
फीफा विश्व कप क्वालीफाईंग मुकाबले में गुआम के हाथों भारत की शर्मनाक हार

तामुनिंग (गुआम) : भारत को फीफा रैंकिंग में अपने से 33 स्थान निचले पायदान पर मौजूद गुआम के हाथों आज यहां 2018 फुटबॉल विश्व कप क्वालीफाइंग ग्रुप मैच में 1-2 की शर्मनाक हार का सामना करना पडा. कप्तान सुनील छेत्री ने मैच के अंतिम मिनट में भारत की ओर से सांत्वना गोल दागा. इससे पहले […]

विज्ञापन

तामुनिंग (गुआम) : भारत को फीफा रैंकिंग में अपने से 33 स्थान निचले पायदान पर मौजूद गुआम के हाथों आज यहां 2018 फुटबॉल विश्व कप क्वालीफाइंग ग्रुप मैच में 1-2 की शर्मनाक हार का सामना करना पडा.

कप्तान सुनील छेत्री ने मैच के अंतिम मिनट में भारत की ओर से सांत्वना गोल दागा. इससे पहले जीएफए नेशनल ट्रेनिंग सेंटर में मेजबान टीम को 38वें मिनट में ब्रैंडन मैकडोनाल्ड ने बढ़त दिलाई जबकि 62वें मिनट में ट्रेविस निकला ने टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया.

गुआम की विश्व कप क्वालीफाइंग में यह सिर्फ दूसरी जीत है. टीम ने एक हफ्ते से भी कम समय पहले ग्रुप डी मुकाबले में तुर्कमेनिस्तान को भी 1-0 से हराकर उलटफेर किया था. गुआम ने 38वें मिनट में बढ़त बनाई जब मैकडोनाल्ड ने रेयान गाय की लंबी थ्रो इन को हेडर के जरिये गोल में पहुंचाया. निकला ने इसके 24 मिनट बाद अपने बडे भाई शान के पास पर दनदनाता हुआ गोल दागकर स्कोर 2-0 कर दिया.

दिग्गज भारतीय स्ट्राइकर और आज टीम की कप्तानी कर रहे छेत्री ने गुआम की जीत के अंतर को कम किया लेकिन भारत को हार से नहीं बचा पाए. गुआम की टीम इस जीत से गु्रप डी में दो मैचों में छह अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है. दुनिया की 141वें नंबर की टीम भारत की यह लगातार दूसरी हार है. इससे पहले पिछले हफ्ते टीम को घरेलू सरजमीं पर ओमान के हाथों भी 1-2 से शिकस्त का सामना करना पडा था.

इस हार से भारत की 2018 विश्व कप क्वालीफाइंग में शीर्ष तीन में आने की उम्मीदों को झटका लगा है जिससे 2019 एशिया कप के सीधा प्रवेश पाने की टीम की संभावना पर भी असर पडेगा. पश्चिमी प्रशांत सागर में अमेरिकी क्षेत्र गुआम की जनसंख्या दो लाख से कम है और वर्ष 2000 से टीम पहली बार विश्व कप क्वालीफायर में हिस्सा ले रही है. तब गुआम को ईरान ने 19-0 जबकि ताजिकिस्तान ने 16-0 से हराया था.

आज एशिया में कुल 15 मैच खेले गए जो 2018 विश्व कप और 2019 एएफसी एशिया कप के क्वालीफायर हैं. भारतीय कोच स्टीफन कांसटेनटाइन ने पिछले मैच में खेलने वाली टीम से आज के मैच में कोई बदलाव नहीं किया जबकि गुआम ने इयान मारियानो की जगह निकला को टीम में जगह दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola