रोहन बोपन्ना और फ्लोरिन मर्जिया ने स्टुटगार्ट में सत्र का दूसरा खिताब जीता

स्टुटगार्ट : रोहन बोपन्ना और फ्लोरिन मर्जिया ने यहां मर्सीडीज कप टेनिस के फाइनल में अलेक्जेंडर पेया और ब्रूनो सोरेस को हराकर सत्र का दूसरा खिताब जीता. भारत के बोपन्ना और रोमानिया के मर्जिया की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने तीसरी वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रिया के पेया और ब्राजील के सोरेस को 5.7, 6.2, 10.7 से […]
स्टुटगार्ट : रोहन बोपन्ना और फ्लोरिन मर्जिया ने यहां मर्सीडीज कप टेनिस के फाइनल में अलेक्जेंडर पेया और ब्रूनो सोरेस को हराकर सत्र का दूसरा खिताब जीता.
भारत के बोपन्ना और रोमानिया के मर्जिया की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने तीसरी वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रिया के पेया और ब्राजील के सोरेस को 5.7, 6.2, 10.7 से हराया. पिछले महीने उन्होंने मैड्रिड मास्टर्स जीता था.
यह बोपन्ना का सत्र का चौथा खिताब है जो कनाडा के डेनियल नेस्टर के साथ दुबई और सिडनी में विजयी रहे थे. पहला सेट हारने के बाद बोपन्ना और मर्जिया ने शानदार वापसी करते हुए दूसरा सेट जीतकर मैच को टाइब्रेकर तक खींचा और उसमें जीत दर्ज की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










