फ्रेंच ओपन : लिएंडर पेस और सानिया मिर्जा तीसरे दौर में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 May 2015 10:20 PM
पेरिस : फ्रेंच ओपन में आज भारतीयों के लिये अच्छा दिन रहा जब लिएंडर पेस और सानिया मिर्जा अपने अपने जोडीदारों के साथ पुरुष और महिला युगल मुकाबले जीतकर तीसरे दौर में पहुंच गए. लिएंडर पेस और कनाडा के उनके जोडीदार डेनियल नेस्टर ने पुरुष युगल तीसरे दौर में प्रवेश किया. उन्होंने जर्मनी के आंद्रे […]
पेरिस : फ्रेंच ओपन में आज भारतीयों के लिये अच्छा दिन रहा जब लिएंडर पेस और सानिया मिर्जा अपने अपने जोडीदारों के साथ पुरुष और महिला युगल मुकाबले जीतकर तीसरे दौर में पहुंच गए. लिएंडर पेस और कनाडा के उनके जोडीदार डेनियल नेस्टर ने पुरुष युगल तीसरे दौर में प्रवेश किया. उन्होंने जर्मनी के आंद्रे बेजेमेन और ऑस्ट्रिया के जूलियन नोल की 10वीं वरीयता प्राप्त जोडी को 7.6, 6.2 से हराया. अब उनका सामना बाब और माइक ब्रायन से होगा.
महिला युगल में सानिया और उनकी स्विस जोडीदार मार्तिना हिंगिस ने स्थानीय जोड़ी स्टेफानी फोरेत्ज और अमांडाइन हेस को 6.3, 6.4 से हराया. पुरुष युगल मुकाबले में दोनों जोडियों की पहले सेट में सर्विस टूटी. टाइब्रेकर में पेस और नेस्टर ने जीत दर्ज की. दूसरे सेट में उन्हें दूसरे और चौथे गेम में डबलब्रेक मिल गया. उन्होंने बढ़त बना ली और उसे कायम रखा. आठवें गेम में जीत दर्ज करके उन्होंने अगले दौर में प्रवेश कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










