सानिया, पेस हारे , बोपन्ना अगले दौर में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 May 2015 1:32 AM
मैड्रिड : शीर्ष वरीयता प्राप्त सानिया मिर्जा और मार्तिना हिंगिस की जोडी मैड्रिड ओपन के दूसरे दौर में बेथानी माटेक सैंड्स और लूसी सफारोवा के हाथों हारकर बाहर हो गई और इसके साथ ही उन्होंने नंबर वन की रैंकिंग भी गंवा दी. भारत की सानिया और स्विटजरलैंड की हिंगिस की जोडी को 7.6, 3.6, 9.11 […]
मैड्रिड : शीर्ष वरीयता प्राप्त सानिया मिर्जा और मार्तिना हिंगिस की जोडी मैड्रिड ओपन के दूसरे दौर में बेथानी माटेक सैंड्स और लूसी सफारोवा के हाथों हारकर बाहर हो गई और इसके साथ ही उन्होंने नंबर वन की रैंकिंग भी गंवा दी.
भारत की सानिया और स्विटजरलैंड की हिंगिस की जोडी को 7.6, 3.6, 9.11 से पराजय का सामना करना पडा. इसके साथ ही रोड टू सिंगापुर लीडरबोर्ड में उन्होंने नंबर वन की रैंकिंग माटेक सैंड्स और सफारोवा को गंवा दी. सोमवार को जारी होने वाली नई टीम रैंकिंग में सानिया और हिंगिस दूसरे स्थान पर होंगे.
भारत के लिएंडर पेस और कनाडा के डेनियल नेस्टर की जोडी भी दूसरे दौर में फेलिसियानो लोपेज और मैक्स मिरनी से 6.7, 3.6 से हारकर बाहर हो गई. भारत की चुनौती अब सिर्फ रोहन बोपन्ना के रुप में बची है जो अपने जोडीदार फ्लोरिन मर्जिया के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए. उन्होंने आठवीं वरीयता प्राप्त एडुआर्ड रोजर वेसलीन और निकोला माहुत को 6.4, 4.6, 10.5 से हराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










