आईबीएसए विश्व नेत्रहीन खेलों में भाग लेने के लिए जायेगा भारत का 15 सदस्यीय दल

नयी दिल्ली : भारत के 15 खिलाड़ियों की टीम सोल में आठ से 18 मई तक होने वाले आईबीएसए विश्व नेत्रहीन खेलों में भाग लेगी. विश्व खेलों का आयोजन कोरियाई नेत्रहीन संघ भाग ले रहा है जिसमें 60 देशों के भाग लेने की उम्मीद है. भारतीय टीम में दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र और पंजाब के खिलाड़ी […]
नयी दिल्ली : भारत के 15 खिलाड़ियों की टीम सोल में आठ से 18 मई तक होने वाले आईबीएसए विश्व नेत्रहीन खेलों में भाग लेगी.
नौ खिलाड़ी ट्रैक और फील्ड में भाग लेंगे जबकि एक एक तैराकी और पावरलिफ्टिंग और चार जूडो में हिस्सा लेंगे. टीम भारतीय नेत्रहीन खेल संघ भेज रहा है. इसमें कई अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता शामिल हैं. अर्जुन पुरस्कार विजेता राम करण ने 2010 और 2014 एशियाई पैरा खेलों में 800 मीटर में रजत पदक जीता था. उसने 2011 में अंताल्या में हुई विश्व चैंपियनशिप में भी दो कांस्य जीते. ऋषिकांत शर्मा ने 2011 में अंताल्या में हुए खेलों में भालाफेंक में रजत पदक जीता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




