टेनिस युगल में शीर्ष रैंकिंग प्राप्त करके बहुत खुश है सानिया

हैदराबाद : टेनिस के विश्व युगल रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने के बाद स्वदेश लौटी टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी उपलब्धियों से प्रेरणा लेकर युवा खेल को कैरियर बनाने की ओर अग्रसर होंगे. सानिया ने यहां पत्रकारों से कहा , यह अद्भुत अहसास है. नंबर वन बनकर […]
हैदराबाद : टेनिस के विश्व युगल रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने के बाद स्वदेश लौटी टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी उपलब्धियों से प्रेरणा लेकर युवा खेल को कैरियर बनाने की ओर अग्रसर होंगे.
सानिया ने यहां पत्रकारों से कहा , यह अद्भुत अहसास है. नंबर वन बनकर स्वदेश लौटना बहुत अच्छा लग रहा है. काफी मेहनत और कुर्बानियों से यहां तक का सफर तय किया है. पिछले दिनों बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल भी नंबर वन रैंकिंग तक पहुंची थी. सानिया ने उम्मीद जतायी कि इससे युवा लड़कियों और महिलाओं को खेलों में कैरियर बनाने की प्रेरणा मिलेगी.
उसने कहा , मैं और साइना यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. उम्मीद है कि लोग इससे खेल को कैरियर बनायेंगे. सानिया यहां हो रहे फेड कप में भारतीय टीम की अगुवाई करेगी. भारत को पहले मैच में पाकिस्तान से खेलना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




