रघुनाथ, सुनील के गोल से भारत ने हालैंड को हराया

Published at :16 Jul 2013 1:34 PM (IST)
विज्ञापन
रघुनाथ, सुनील के गोल से भारत ने हालैंड को हराया

नयी दिल्ली: भारतीय टीम ने एफआईएच पुरुष हाकी विश्व लीग सेमीफाइनल के लिए अपनी तैयारियों की अच्छी शुरुआत करते हुए आज यहां मेजबान हालैंड को 2-0 से हराया. मध्यांतर तक दोनों टीमें कोई भी गोल करने में नाकाम रही जिसके बाद भारत ने 55वें मिनट में उप कप्तान वीआर रघुनाथ के गोल की मदद से […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: भारतीय टीम ने एफआईएच पुरुष हाकी विश्व लीग सेमीफाइनल के लिए अपनी तैयारियों की अच्छी शुरुआत करते हुए आज यहां मेजबान हालैंड को 2-0 से हराया.

मध्यांतर तक दोनों टीमें कोई भी गोल करने में नाकाम रही जिसके बाद भारत ने 55वें मिनट में उप कप्तान वीआर रघुनाथ के गोल की मदद से बढ़त बनाई. एसवी सुनील ने 67वें मिनट में भारत को 2-0 से आगे कर दिया और टीम ने अंत तक इस बढ़त को बरकरार रखते हुए जीत दर्ज की.

भारत मेजबान टीम के खिलाफ अपना अगला मैच गुरुवार को खेलेगा. हाकी विश्व लीग का तीसरा दौर (सेमीफाइल) 12 से 23 जून तक हालैंड के रोटरडम में खेला जाएगा और मौजूदा दौरे से भारतीय को यहां के हालात समझने में मदद मिलेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola