ब्राजील ने पिछड़ने के बाद फ्रांस को हराया

Updated:
विज्ञापन

पेरिस : कप्तान नेमार के शानदार गोल की मदद से ब्राजील ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए यहां मैत्री फुटबाल मैच में फ्रांस को 3-1 से हराया. कल हुए इस मुकाबले में रीयाल मैड्रिड के डिफेंडर राफेल वराने ने फ्रांस को बढ़त दिलाई लेकिन आस्कर ने पहले हाफ के अंतिम लम्हों में गोल दागकर […]

विज्ञापन

पेरिस : कप्तान नेमार के शानदार गोल की मदद से ब्राजील ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए यहां मैत्री फुटबाल मैच में फ्रांस को 3-1 से हराया. कल हुए इस मुकाबले में रीयाल मैड्रिड के डिफेंडर राफेल वराने ने फ्रांस को बढ़त दिलाई लेकिन आस्कर ने पहले हाफ के अंतिम लम्हों में गोल दागकर स्कोर 1-1 कर दिया.

बार्सीलोना के फारवर्ड नेमार ने इसके बाद विलियन के पास पर शानदार गोल दागते हुए 57वें मिनट में ब्राजील को 2-1 आगे किया जबकि लुईस गुस्तावो ने हेडर से गोल दागते हुए मेहमान टीम की 3-1 से जीत सुनिश्चित की.कोच के रुप में डुंगा की वापसी के बाद ब्राजील की मैत्री मैचों में यह लगातार सातवीं जीत है.
डुंगा के लिए भी यह जीत काफी संतोषजनक रही क्योंकि फ्रांस ने 1998 में उनकी अगुआई वाली ब्राजील की टीम को ही 3-0 से हराकर विश्व कप जीता था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola