ePaper

जोकोविच ने फेडरर को हराकर इंडियन वेल्स खिताब जीता

Updated at : 23 Mar 2015 11:01 AM (IST)
विज्ञापन
जोकोविच ने फेडरर को हराकर इंडियन वेल्स खिताब जीता

इंडियन वेल्स (अमेरिका): नोवाक जोकोविच ने यहां रोजर फेडरर को 6-3, 6-7, 6-2 से हराकर इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट में खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए कैरियर का 50वां एटीपी खिताब जीता.दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के 27 वर्षीय जोकोविच का यह इंडियन वेल्स में चौथा खिताब है और उन्होंने इसके साथ ही दुनिया […]

विज्ञापन

इंडियन वेल्स (अमेरिका): नोवाक जोकोविच ने यहां रोजर फेडरर को 6-3, 6-7, 6-2 से हराकर इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट में खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए कैरियर का 50वां एटीपी खिताब जीता.दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के 27 वर्षीय जोकोविच का यह इंडियन वेल्स में चौथा खिताब है और उन्होंने इसके साथ ही दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी फेडरर के इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक चार पुरुष खिताब की बराबरी कर ली.

इससे पहले 2008, 2011 और 2014 में भी जोकोविच ने यह खिताब जीता था.जोकोविच की 38 मैचों में फेडरर के खिलाफ यह 18वीं जीत है जबकि स्विट्जरलैंड के महान खिलाड़ी ने 20 जीत हासिल की है. जोकोविच ने पिछले साल भी फेडरर को तीन सेट में हराकर इंडियन वेल्स में खिताब जीता था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola