नंबर वन के लिये साइना और कैरोलिना के बीच जंग

नयी दिल्ली : अगले सप्ताह शुरु हो रही इंडिया ओपन सुपर सीरिज बैडमिंटन में साइना नेहवाल के सामने कोई चीनी दीवार नहीं है बल्कि नंबर वन के ताज के लिये उन्हें आल इंग्लैंड चैम्पियन कैरोलिना मारिन से मुकाबला करना होगा. साइना और कैरोलिना दोनों के पास नंबर एक के ताज पर कब्जा करके चार साल […]
नयी दिल्ली : अगले सप्ताह शुरु हो रही इंडिया ओपन सुपर सीरिज बैडमिंटन में साइना नेहवाल के सामने कोई चीनी दीवार नहीं है बल्कि नंबर वन के ताज के लिये उन्हें आल इंग्लैंड चैम्पियन कैरोलिना मारिन से मुकाबला करना होगा.
साइना और कैरोलिना दोनों के पास नंबर एक के ताज पर कब्जा करके चार साल से चला आ रहा चीनी दबदबा खत्म करने का मौका है. दोनों यहां मंगलवार से सिरी फोर्ट खेल परिसर में शुरु हो रहे 275000 डालर ईनामी राशि के इंडिया ओपन में खेलेंगी. आखिरी बार नंबर एक रैंकिंग हासिल करने वाली गैर चीनी खिलाड़ी डेनमार्क की टाइने बान थी जिसने दिसंबर 2010 में यह श्रेय हासिल किया था. भारत या स्पेन की कोई खिलाड़ी यह उपलब्धि हासिल नहीं कर सकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




