बाउट के दौरान बेहोश हुए ऑस्ट्रेलियाई मुक्केबाज की मौत

Updated at : 16 Mar 2015 5:09 PM (IST)
विज्ञापन
बाउट के दौरान बेहोश हुए ऑस्ट्रेलियाई मुक्केबाज की मौत

ब्रिसबेन : फीदरवेट वर्ग के मुकाबले के दौरान 10 राउंड की बाउट में हार के बाद बेहोश हुए ऑस्ट्रेलिया के 23 वर्षीय मुक्केबाज की दो दिन बाद आज मौत हो गई. कानून की पढाई कर रहे ब्रेडन स्मिथ के पारिवारिक प्रवक्ता जेम्स ओशिया ने पुष्टि की कि शनिवार को फिलीपीन्स के जान मोराल्डे के खिलाफ […]

विज्ञापन

ब्रिसबेन : फीदरवेट वर्ग के मुकाबले के दौरान 10 राउंड की बाउट में हार के बाद बेहोश हुए ऑस्ट्रेलिया के 23 वर्षीय मुक्केबाज की दो दिन बाद आज मौत हो गई. कानून की पढाई कर रहे ब्रेडन स्मिथ के पारिवारिक प्रवक्ता जेम्स ओशिया ने पुष्टि की कि शनिवार को फिलीपीन्स के जान मोराल्डे के खिलाफ डब्ल्यूबीसी एशिया मुक्केबाजी परिषद महाद्वीपीय खिताब मुकाबले के बाद बेहोश होने के 90 मिनट बाद यह मुक्केबाज कोमा में चला गया था.

स्मिथ अंकों के आधार पर यह मुकाबला हार गए थे और बाद में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी की सराहना की और मोराल्डे को बधाई भी दी और इसके बाद अपने ड्रेसिंग रुम में लौट आए. ओशिया ने बताया कि स्मिथ मुकाबले के तुरंत बाद बातें कर रहे थे लेकिन इसके बाद वह अचानक बेहोश हो गए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola