एफआईएच महिला हॉकी विश्व लीग : सेमीफाइनल में थाईलैंड से भारत की भिड़ंत
नयी दिल्ली : फार्म में चल रही भारतीय महिला हॉकी टीम कल यहां एफआईएच महिला हॉकी विश्व लीग दूसरे दौर के सेमीफाइनल में थाईलैंड के खिलाफ एक और बडी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी. टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए 31 गोल दागे हैं. मौजूदा फार्म को देखते […]
नयी दिल्ली : फार्म में चल रही भारतीय महिला हॉकी टीम कल यहां एफआईएच महिला हॉकी विश्व लीग दूसरे दौर के सेमीफाइनल में थाईलैंड के खिलाफ एक और बडी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी. टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए 31 गोल दागे हैं.
मौजूदा फार्म को देखते हुए भारत को थाईलैंड को हराने में अधिक परेशानी नहीं होनी चाहिए जिसे पूल चरण में उसने 6-0 से हराया था. भारतीय कप्तान रितु रानी को कल सकारात्मक नतीजे का भरोसा है और उन्होंने उम्मीद जताई कि कल क्वार्टर फाइनल में सिंगापुर के खिलाफ हैट्रिक सहित चार गोल दागने वाली वंदना कटारिया बाकी बचे टूर्नामेंट में भी अपनी शानदार फार्म जारी रखेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










