भारतीय निशानेबाजी कोच को अमेरिका का वीजा नहीं

Published at :16 Jul 2013 1:34 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय निशानेबाजी कोच को अमेरिका का वीजा नहीं

नयी दिल्ली: अमेरिका के फोर्ट बेनिंग में आईएसएसएफ विश्व कप में भाग लेने वाले भारतीय पिस्टल निशानेबाजों को कोच सैयद वाजिद अली की सेवायें नहीं मिल सकेगी जिन्हें अमेरिका का वीजा नहीं दिया गया है. टूर्नामेंट चार से 13 मई तक होना है. भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ ने कहा कि अमेरिकी दूतावास ने अभी तक […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: अमेरिका के फोर्ट बेनिंग में आईएसएसएफ विश्व कप में भाग लेने वाले भारतीय पिस्टल निशानेबाजों को कोच सैयद वाजिद अली की सेवायें नहीं मिल सकेगी जिन्हें अमेरिका का वीजा नहीं दिया गया है.

टूर्नामेंट चार से 13 मई तक होना है. भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ ने कहा कि अमेरिकी दूतावास ने अभी तक कारण नहीं बताया है कि कोच को वीजा क्यों नहीं दिया गया. एनआरएआई के सलाहकार बलजीत सिंह सेठी ने कहा ,‘‘ उन्हें वीजा नहीं दिया गया लेकिन हमें इसके कारणों का पता नहीं है. उन्हें अभी पासपोर्ट भी वापिस नहीं मिला है.’’ उन्होंने कहा ,‘‘ दूसरे कोच वहां है लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिस्टल कोच नहीं होंगे. उनकी मौजूदगी से निश्चित तौर पर मदद मिलती.’’

आम तौर पर कोर समूह में चार कोच होते हैं जिन्हें अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में टीम के साथ यात्र करने की अनुमति होती है. सेठी ने कहा ,‘‘ यह दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि अली लंबे समय से कोच है और कई देशों का टीम के साथ दौरा कर चुके हैं. विदेश मंत्रालय ने इस मामले में अमेरिकी दूतावास को पत्र भी लिखा लेकिन फिर भी वह नहीं जा सके.’’

एनआरएआई को पूर्वाभास था कि अली को वीजा मिलने में दिक्कत हो सकती है लिहाजा उन्हें पहले ही आवेदन के लिये कह दिया गया था. टूर्नामेंट में भारत की अन्नुराज सिंह और हीना सिद्धू (महिला), अमनप्रीत सिंह, जीतू राय, प्रकाश नंजाप्पा और ओमप्रकाश (पुरुष) भाग ले रहे हैं .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola