प्रचार करने से रोकने के नियम में राहत दे सकता है IOC
रियो डि जनेरियो : अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ओलंपिक के दौरान खिलाडियों को गैर आधिकारिक प्रायोजकों का प्रचार करने से रोकने के नियम में राहत दे सकता है. आईओसी प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. लंदन ओलंपिक 2012 में इस नियम को लागू करने को लेकर काफी हायतौबा मची थी. आईओसी के संचार निदेशक मार्क एडम्स […]
रियो डि जनेरियो : अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ओलंपिक के दौरान खिलाडियों को गैर आधिकारिक प्रायोजकों का प्रचार करने से रोकने के नियम में राहत दे सकता है. आईओसी प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. लंदन ओलंपिक 2012 में इस नियम को लागू करने को लेकर काफी हायतौबा मची थी.
आईओसी के संचार निदेशक मार्क एडम्स ने कहा कि संस्था अगले साल मौजूदा नियमों में बदलाव करने की योजना बना रहा है. इस बदलाव को हालांकि रियो ओलंपिक से एक महीने पहले अगले साल जुलाई में कुआलालंपुर में आईओसी की पूर्ण बैठक में स्वीकृति दिलानी होगी.
आईओसी का कार्यकारी बोर्ड गुरुवार को रियो डि जनेरियो में हुई बैठक में मौजूदा नियम 40 में संशोधन के लिए राजी हो गया है जिसे तीन साल पहले लंदन ओलंपिक के दौरान नाराज खिलाडियों ने निशाना बनाया था. यह नियम खिलाडियों को प्रत्येक खेलों की विंडो के दौरान अपनी छवि का इस्तेमाल गैर ओलंपिक विज्ञापन के लिए करने से रोकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










