पेस विश्व युगल रैंकिंग के शीर्ष 25 में शामिल, सोमदेव खिसके

नयी दिल्ली : भारतीय टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने के कारण एटीपी की ताजा विश्व युगल रैंकिंग में शीर्ष 25 में शामिल हो गये हैं लेकिन एकल में सोमदेव देववर्मन तीन पायदान नीचे खिसक गये हैं. पेस और दक्षिण अफ्रीका के उनके जोडीदार रावेन क्लासेन ने चेन्नई ओपन […]
नयी दिल्ली : भारतीय टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने के कारण एटीपी की ताजा विश्व युगल रैंकिंग में शीर्ष 25 में शामिल हो गये हैं लेकिन एकल में सोमदेव देववर्मन तीन पायदान नीचे खिसक गये हैं.
पेस और दक्षिण अफ्रीका के उनके जोडीदार रावेन क्लासेन ने चेन्नई ओपन में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन फाइनल में उन्हें येन सुन लु और जोनाथन मर्रे की जोडी से हार का सामना करना पडा. साल के शुरुआती टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन से पेस की रैंकिंग पर भी असर पडा और वह तीन पायदान चढकर 25वें स्थान पर पहुंच गये.
महेश भूपति ने भी लंबे समय बाद एटीपी टूर्नामेंट में हिस्सा लिया. चेन्नई ओपन में वह भले ही दूसरे दौर में हार गये लेकिन पहले दौर की जीत के कारण उन्हें 43 स्थान का फायदा हुआ और अभी वह विश्व रैंकिंग में 293वें स्थान पर हैं. चेन्नई ओपन में खेलने वाले एक अन्य युगल खिलाडी पुरव राजा भी 20 पायदान चढकर 126वें स्थान पर पहुंच गये हैं जबकि रोहन बोपन्ना पहले की तरह 30वें स्थान पर बने हुए हैं.
एकल में सोमदेव को पहले दौर में हार का खामियाजा भुगतना पडा और वह तीन पायदान नीचे 139वें स्थान पर खिसक गये. प्रशांत विजय सुंदर ने क्वालीफाईंग के जरिये मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने के कारण 58 स्थान की लंबी छलांग लगायी और अब विश्व के 499वें नंबर के खिलाड़ी बन गये हैं. चेन्नई ओपन में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले रामनाथन रामकुमार एक पायदान उपर 284वें स्थान पर पहुंच गये हैं.
उधर डब्ल्यूटीए रैंकिंग में सानिया मिर्जा पहले की तरफ छठे स्थान पर बनी हुई हैं. उनके 6470 रेटिंग अंक हैं और ऑस्ट्रेलियाई ओपन में अच्छा प्रदर्शन करने पर उनके पास शीर्ष चार में शामिल होना का मौका रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










