स्वच्छ भारत अभियान से जुडी साइना नेहवाल
हैदराबाद : मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने आज यहां भारत पेट्रोलियम द्वारा आयोजित ‘स्वच्छ भारत अभियान’ में भाग लिया और सभी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरु की गई इस मुहिम में शामिल होने का अनुरोध किया. साइना ने इस मौके पर भाग लिया और सड़कों पर झाडू लगाया. उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान का […]
हैदराबाद : मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने आज यहां भारत पेट्रोलियम द्वारा आयोजित ‘स्वच्छ भारत अभियान’ में भाग लिया और सभी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरु की गई इस मुहिम में शामिल होने का अनुरोध किया. साइना ने इस मौके पर भाग लिया और सड़कों पर झाडू लगाया.
उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान का ब्रांड दूत बनाये जाने पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को धन्यवाद दिया. साइना ने कहा , माता-पिता को बच्चों में शुरु ही से स्वच्छता की आदत डालनी चाहिये. उन्होंने अपने कोच विमल कुमार, पूर्व कोच पुलेला गोपीचंद, बैडमिंटन खिलाड़ी आरएमवी गुरु साइदत्त, पी कश्यप और पी वी सिंधू को इस मुहिम के लिये नामांकित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










