टेनिस टूर्नामेंट : अंकिता रैना ने सर्बियाई प्रतिद्वंद्वी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया
पुणे : भारत की नंबर एक और यहां चौथी वरीयता प्राप्त अंकिता रैना ने आज यहां सर्बिया की निना स्टोजानोविच को सीधे सेटों में हराकर 25 हजार डालर इनामी आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया. विश्व में 294वें रैंकिंग की 21 वर्षीय अंकिता ने क्वार्टर फाइनल में सर्बियाई खिलाड़ी को 6-3, 6-4 […]
पुणे : भारत की नंबर एक और यहां चौथी वरीयता प्राप्त अंकिता रैना ने आज यहां सर्बिया की निना स्टोजानोविच को सीधे सेटों में हराकर 25 हजार डालर इनामी आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया.
विश्व में 294वें रैंकिंग की 21 वर्षीय अंकिता ने क्वार्टर फाइनल में सर्बियाई खिलाड़ी को 6-3, 6-4 से हराया. उनका अगला मुकाबला रोमानिया की क्वालीफायर क्रिस्टीना इने से होगा जिन्होंने क्वार्टर फाइनल में स्वीडन एलेन एलगुरिन को 6-4, 6-2 से पराजित किया. अन्य सेमीफाइनल में ब्रिटेन के छठे नंबर की कैटी डुन और तीसरी वरीयता जार्जिया की सोफिया शापातवा के बीच खेला जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










