अभिनव बिंद्रा और विजय कुमार को राष्ट्रीय निशानेबाजी में स्वर्ण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Dec 2014 8:27 PM
पुणे : ओलंपिक पदक विजेताओं अभिनव बिंद्रा और विजय कुमार ने 58वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप में आज यहां क्रमश: 10 मीटर एयर राइफल और 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल का स्वर्ण पदक जीता. भारत के एकमात्र व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता 32 वर्षीय बिंद्रा 208 अंक के साथ खिताब जीता और 10 मीटर एयर राइफल में […]
पुणे : ओलंपिक पदक विजेताओं अभिनव बिंद्रा और विजय कुमार ने 58वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप में आज यहां क्रमश: 10 मीटर एयर राइफल और 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल का स्वर्ण पदक जीता. भारत के एकमात्र व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता 32 वर्षीय बिंद्रा 208 अंक के साथ खिताब जीता और 10 मीटर एयर राइफल में अपने खिताब की सफलतापूर्वक रक्षा की.
लंदन 2012 ओलंपिक खेलों के रजत पदक विजेता विजय 571 अंक केसाथ 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल के नये राष्ट्रीय चैम्पियन बने. दस मीटर एयर राइफल में सेना के सत्येंद्र सिंह 207.2 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे जबकि हरियाणा के संजीव राजपूत ने 185 अंक के साथ कांस्य पदक हासिल किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










