खिलाडियों को सरकारी नौकरी देगी पंजाब सरकार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

तरन तारन : राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिये पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने आज कहा कि उनकी सरकार ऐसी रोजगार नीति ला रही है जिसके तहत अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी खुद ब खुद सरकारी नौकरी की पात्रता हासिल कर लेंगे. उन्होंने कहा कि इस नई नीति पर […]
विज्ञापन
तरन तारन : राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिये पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने आज कहा कि उनकी सरकार ऐसी रोजगार नीति ला रही है जिसके तहत अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी खुद ब खुद सरकारी नौकरी की पात्रता हासिल कर लेंगे.
उन्होंने कहा कि इस नई नीति पर 16 दिसंबर को कैबिनेट बैठक में चर्चा की गई. उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा बल्कि खिलाड़ी भी परेशानी से बच जायेंगे.
उन्होंने कहा , इसके अलावा हम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कोचों की नियुक्ति भी कर रहे हैं जो खिलाडियों को प्रशिक्षण देंगे. हमारा लक्ष्य है कि रियो ओलंपिक 2016 के भारतीय दल में पंजाब के ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी हों.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










