अर्जेंटीना ने चैम्पियंस ट्रॉफी मैच में जर्मनी को 3-0 से रौंदा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

भुवनेश्वर : विश्व कप कांस्य पदक विजेता अर्जेंटीना ने चैम्पियंस ट्रॉफी पूल बी के मैच में आज ओलंपिक चैम्पियन जर्मनी को 3-0 से हरा दिया. इस जीत के बाद अर्जेंटीना के दो जीत के साथ छह अंक रहे जबकि जर्मनी के खाते में सिर्फ तीन अंक आये जिसने भारत को 1-0 से हराया था. पहला […]
विज्ञापन
भुवनेश्वर : विश्व कप कांस्य पदक विजेता अर्जेंटीना ने चैम्पियंस ट्रॉफी पूल बी के मैच में आज ओलंपिक चैम्पियन जर्मनी को 3-0 से हरा दिया. इस जीत के बाद अर्जेंटीना के दो जीत के साथ छह अंक रहे जबकि जर्मनी के खाते में सिर्फ तीन अंक आये जिसने भारत को 1-0 से हराया था.
पहला क्वार्टर गोलरहित रहने के बाद अर्जेंटीना ने तीन फील्ड गोल किये. उसके लिये कप्तान मटियास पाराडेस (18वां मिनट), जोकिम मेनिनी (25वां मिनट) और इग्नासियो ओर्तिज (49वां) ने गोल दागे. तीसरे क्वार्टर में जर्मनी ने कुछ अच्छे मूव बनाये लेकिन उन्हें फिनिशिंग तक नहीं ले जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










