भारत में दिखा फेडरर का जलवा, सानिया के साथ खेला मिक्सड डबल

नयी दिल्ली : हजारों भाग्यशाली टेनिस प्रेमियों का आज यहां तब रोजर फेडरर को पहली भारतीय सरजमीं पर खेलने का अवसर मिला जब विश्व का यह दिग्गज खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रीमियर टेनिस लीग के दिल्ली चरण में खेलने के लिए कोर्ट पर उतरा. फेडरर की अगुवाई वाली इंडियन एसेस ने सिंगापुर स्लैमर्स को 26-16 से हराया.फेडरर […]
नयी दिल्ली : हजारों भाग्यशाली टेनिस प्रेमियों का आज यहां तब रोजर फेडरर को पहली भारतीय सरजमीं पर खेलने का अवसर मिला जब विश्व का यह दिग्गज खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रीमियर टेनिस लीग के दिल्ली चरण में खेलने के लिए कोर्ट पर उतरा.
मैं जबसे यहां पहुंचा हूं मुझे विशेष तवज्जो दी जा रही है. मैं यहां आकर बहुत खुश हूं.आप सभी का धन्यवाद.सानिया ने मजाकिया अंदाज में कहा, रोजर के साथ खेलना सम्मान की बात है. मैं उनके साथ आस्ट्रेलियाई ओपन में खेलना चाहूंगी.रिकार्ड 17 बार ग्रैंडस्लैम जीत चुके फेडरर ने कहा, मैं यहां अपने खेल को लेकर हैरान हूं.मैं एकल, युगल और मिश्रित युगल में खेला और मैंने अच्छा प्रदर्शन किया.
यह प्रारूप दिलचस्प है और इसे खेलने में मजा आता है. हम पेशेवर सर्किट में टीम नहीं उतार सकते और यहां उसके लिए जगह है. इस तरह से लोगों को कुछ अच्छी टेनिस देखने का भी मौका मिलेगा.शहर के पंचतारा होटल में भारतीय मेहमानवाजी का स्वाद चखने के बाद फेडरर मैच से आधा घंटा पहले इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचे.मैच स्थानीय समयानुसार शाम चार बजे शुरू हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




